फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Irregularities.

विवि के राजस्व में सेंध लगा रहे लीज होल्डर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Irregularities.
पंतनगर में बिना बिजली मीटर के कटिया डालकर चलाई जा रही मोटर। - फोटो : RUDRAPUR
विवि परिसर में जिनके कंधों पर बिजली चोरी रोकने का दायित्व है, उन्हीं की मिलीभगत से लीज होल्डर कटिया डालकर विवि के राजस्व में सेंध लगा रहे हैं। जब जिम्मेदारों को मामले की सूचना दी गई तो उन्होंने सिर्फ कटिया हटवाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के अधीन विवि फार्म निदेशालय की लगभग पांच हजार एकड़ कृषि भूमि दो वर्षीय अनुबंध कर किसानों को लीज पर दी जाती है। इसके तहत लीज होल्डरों को विद्युत विभाग से अस्थायी कनेक्शन लेकर अपने प्रक्षेत्र में सिंचाई करनी होती है। विवि से एमओयू के बाद अप्रैल में हल्द्वानी के व्यवसायी को पी-ब्लॉक में 35 एकड़ भूमि दी गई है। इसमें वह मटर के साथ ही सेब की पौध तैयार कर रहे हैं। लगभग पंद्रह दिन पूर्व विद्युत विभाग के औचक निरीक्षण में सामने आया कि उन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है। जबकि कटिया डालकर साढ़े पांच हार्स पावर की विद्युत मोटर दिन रात चलाकर सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने रात में रोशनी के लिए एलईडी सहित प्रक्षेत्र के चारों ओर पांच लाइनों की तारबाड़ लगाकर करंट भी छोड़ा हुआ है। इसके दो दिन बाद फार्म के सहायक निदेशक ने पी ब्लॉक के ही अन्य लीज होल्डर के यहां कनेक्शन के बावजूद कटिया डालकर मोटर से सिंचाई करते पकड़ा। सूचना पर विद्युत विभाग ने दोनों के सिर्फ कनेक्शन हटवाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर बिजली चोरी रोकने के लिए तीन सदस्यीय टास्कफोर्स का गठन किया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक विद्युत कर्मी ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व ही अवैध लाइन काट दी थी लेकिन फार्म के उच्च अधिकारी के आए फोन पर तत्कालीन उप निदेशक विद्युत ने लाइन जुड़वा दी और भविष्य में बिना पूछे किसी का कनेक्शन नहीं काटने की हिदायत दी थी। बताया कि ऐसे कई लीज होल्डर हैं जो जिम्मेदारों की मिलीभगत से कटिया डालकर धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं।
अकेले लीज होल्डर ने विवि को लगाई ढाई लाख चपत
पंतनगर। विद्युत विभाग के ही एक अवर अभियंता ने बताया कि साढ़े पांच हार्स पावर की मोटर में एक घंटे के दौरान लगभग साढ़े पांच यूनिट बिजली की खपत होती है। इस प्रकार एक दिन में 132 और प्रतिमाह लगभग 3960 यूनिट बिजली की खपत होती है। लीज होल्डरों के लिए विवि ने 6.79 पैसे बिजली दर निर्धारित की है। यानी एक माह में लीज होल्डर ने लगभग 27 हजार और नौ माह में 2.43 लाख रुपये की बिजली चोरी कर विवि के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। जबकि यह रकम लीज होल्डर से भरपाई के बाद ही कनेक्शन देना चाहिए था। संवाद

- व्यवसायी को पी-ब्लॉक में इंडो-डच हार्टिकल्चर परियोजना में सेब की पौध तैयार करने के लिए एमओयू के तहत 13.4 हेक्टेयर कृषि भूमि आवंटित की गई है। यदि उन्होंने अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया है, तो सिंचाई कैसे कर रहे हैं। यह विद्युत विभाग का मामला है, उन्हें देखना चाहिए।
-डॉ. डीके सिंह, मुख्य महाप्रबंधक फार्म पंतनगर विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed