{"_id":"64a9b360687aca826b06b3b4","slug":"investigation-of-loot-case-in-usnagar-kashipur-news-c-235-1-shld1014-920-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच दिन बाद भी नहीं हुआ कथित लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच दिन बाद भी नहीं हुआ कथित लूट का खुलासा
Sun, 09 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक परिवार को कथित तौर पर बंधक बनाकर संदिग्ध रूप से लाखों के जेवर और नकदी की लूट का पुलिस पांच दिन बाद भी खुलासा करने में विफल रही है।
कुंडेश्वरी मार्ग स्थित अपना घर सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त मेजर मातबर सिंह गुंसाई ने पांच जुलाई को पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा कि चार जुलाई कि रात वह अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर में सोए थे। बेटे संदीप पत्नी व बच्चों के साथ पहली मंजिल पर सोया था। रात लगभग सवा एक बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर बेटे और बहू को बंधक बनाकर उसकी 7 माह की बेटी के गले पर चाकू रखकर शोर न मचाने की चेतावनी दी। लमारी से 70 हजार नकद व लगभग सात लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब बयान दर्ज किए तब संदीप और अन्य परिजनों के बयानों में विरोधाभास था। पुलिस तब हैरत में पड़ गई, जब लूटे हुए जेवरों में से कुछ जेवर घर में ही बरामद हो गए। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने लूट की घटना को संदिग्ध बताकर कहा कि सभी सदस्यों के बयान अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
युवक से मोबाइल छीना
किच्छा। नगर में एक युवक का मोबाइल छीनकर बाइकसवार फरार हो गया। सिरौलीकलां निवासी आमिर अली अनुपम सिनेमा के निकट फोन पर बात कर रहा था। एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।