फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Investigation in Khateema Block

ब्लॉक प्रमुख पर लगे निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation in Khateema Block
खटीमा ब्लॉक में बैंच की जांच करती अधिकारियों की टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। ब्लॉक प्रमुख पर लगे निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप मामले में डीएम ने चार अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच के लिए भेजी। टीम ने ब्लॉक परिसर समेत कई ग्राम पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच की। एडीएम ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य रवींद्र सिंह राणा ने विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान बिना प्रस्ताव पारित कराए ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी पर सीसी रोड, नाली और खड़ंजा निर्माण एवं नगर क्षेत्र में बैठने की बैंच लगवाने का आरोप लगाते हुए 12 बिंदुओं पर शिकायत की थी। चार सदस्यीय टीम सुबह दस बजे ब्लॉक पहुंची। एडीएम व गन्ना एवं चीनी उद्योग के उपायुक्त जय भारत सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य संबंधी फाइलों की जांच पड़ताल की। टीम ने ब्लाकॅ परिसर की चहार दीवारी, राज्य वित्त से निर्मित बैंच एवं वाल राइटिंग में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी के नाम का संज्ञान लिया। टीम ने ब्लॉक कैंपस एवं पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच लगभग पांच लाख की लागत से निर्मित चहारदीवारी का निरीक्षण किया। टीम ने कोतवाली, प्रयास हॉस्पिटल, श्मशानघाट का भी निरीक्षण किया। बैंच पर ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी का नाम लिखा पाया। श्मशानघाट में सात बैंच मिलीं। इसके बाद जादोपुर, चकरपुर, नौगवांनाथ के निरीक्षण के बाद शाम चार बजे टीम लौट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र समिति की ओर से किए गए कार्यों का प्रस्ताव बीडीसी सदस्यों से पारित है। सरकार के पैसे का जनहित में उपयोग करने के लिए एक अकेले क्षेत्र समिति के कार्यों का ही नहीं, बल्कि मनरेगा, जिला पंचायत, विधायक व सांसद निधि के बजट से हुए कार्यों की भी जांच होनी चाहिए। ताकि, आमजन को इसका पूरा लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रंजीत सिंह नामधारी, ब्लॉक प्रमुख खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed