फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Intersections of metropolitan cities will be developed on the lines of metro city in rudrapur

Exclusive: मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे महानगरों के चौराहे, रुद्रपुर में सर्वे शुरू; यहां भी होगा काम

Sat, 10 Aug 2024 12:23 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, अमर उजाला
चंदन बंगारी, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Aug 2024 12:23 PM IST
सार

मैदानी जिलों के प्रमुख चौराहों को सुगम यातायात के लिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद की जा रही है। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण ने रुद्रपुर से शुरूआत करते हुए ट्रैफिक प्लानर को भेजकर सर्वे कराया है।

विज्ञापन
Intersections of metropolitan cities will be developed on the lines of metro city in rudrapur
मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे महानगरों के चौराहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी जिलों के प्रमुख चौराहों को सुगम यातायात के लिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद की जा रही है। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण ने रुद्रपुर से शुरूआत करते हुए ट्रैफिक प्लानर को भेजकर सर्वे कराया है। सर्वे के बाद प्लानर डिजाइन तैयार करेगा और मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। रुद्रपुर के बाद हल्द्वानी सहित अन्य शहरों में सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश के मैदानी जिलों के महानगरों के प्रमुख चौराहों पर यातायात का दवाब रहता है। चौराहे संकरे होने के चलते जाम रहता है, साथ ही कई चौराहों की स्थिति भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आवास विभाग (उडा) की ओर से चिह्नित महानगरों में ट्रैफिक प्लानर भेजा जा रहा है। यह प्लानर प्रशासन, नगर निगम, डीडीए, लोनिवि और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ चौराहों का सर्वे कर सुगम यातायात को लेकर सुझाव लेकर ड्राइंग तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने ताल में लगाई छलांग, पुलिस और फायर कर्मियों ने बचाया

इसकी शुरूआत रुद्रपुर से हो चुकी है और ट्रैफिक प्लानर राहुल शुक्ला ने डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला, सचिव पंकज उपाध्याय सहित लोनिवि, एनएचएआई, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ डीडी चौक, गाबा चौक, तीनपानी, पत्थरचट्टा चौराहा के साथ ही काशीपुर बाईपास व नैनीताल रोड का सर्वे किया था। उन्होंने चौराहों को सुगम यातायात के लिए विकसित करने के साथ ही सौंदर्यीकरण पर भी सुझाव लिए थे।


चौराहों पर सुगम यातायात के लिए छोटे-छोटे अतिक्रमण हटाने, चौराहों की चौड़ाई बढ़ाने सहित अन्य सुझाव ट्रैफिक प्लानर को दिए गए थे। मेट्रो सिटी की तर्ज पर चौराहों को विकसित करने की दिशा में यह कार्य हो रहा है। प्लानर की ओर से ड्राइंग बनाकर मंजूरी के बाद प्राधिकरण की ओर से डीपीआर बनाई जाएगी।
- पंकज उपाध्याय, एडीएम/ प्राधिकरण सचिव

उडा की ओर से भेजे गए ट्रैफिक प्लानर ने रुद्रपुर के प्रमुख चौराहों का वैज्ञानिक अध्ययन किया है। इस दौरान प्रशासन सहित लाइन विभाग के अधिकारियों से इनपुट भी लिए गए हैं। जल्द ही प्राइमरी प्लान प्राधिकरण से साझा किया जाएगा। यह कार्य सिर्फ रुद्रपुर ही नहीं बल्कि काशीपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार में भी किया जाएगा। इसके पीछे का मकसद दबाव वाले मुख्य चौराहों को यातायात के लिए सुगम और सुंदर बनाना है। इसमें हाईवे में हादसे रोकने के लिए किए जाने वाले जरूरी कदम का भी जिक्र किया जाएगा। प्राधिकरण चाहे तो अपने बजट से बना सकता है। यदि प्राधिकरण की मांग करेगा तो उसे शासन से उपलब्ध कराया जाएगा।
- पीसी दुम्का, संयुक्त मुख्य प्रशासक आवास विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed