फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   International boxer Kapil Pokhariya meet CM Dhami in khatima

खटीमा: एशियन गेम्स के कांस्य विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सीएम धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Mon, 05 Oct 2026 04:04 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सोमवार को कालापुल, नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने कपिल को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

विज्ञापन
International boxer Kapil Pokhariya meet CM Dhami in khatima
बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सीएम धामी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को कालापुल, नगला तराई स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कपिल को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्राप्त की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे। मालूम हो कि कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स–2026 की पुरुष वर्ग 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed