Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Insurance workers demonstrated

Udham Singh Nagar News: बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 03:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Insurance workers demonstrated
रुद्रपुर। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि लगातार मांगों को उठाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रबंधन के इस नकारात्मक व अड़ियल रवैये के कारण सभी कर्मचारियों को भोजनावकाश में प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने बीमा व बैंकों सहित सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण बंद करने, श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 रुपये करने, नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, चार श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग की। वहां विपिन त्रिपाठी, उपदेश सक्सेना, बलवंत सिंह बोरा, अजय सक्सेना, संतोष कुमार मंगोली, राजेन्द्र सिंह, जीवन चंद्र जोशी, नैनी गोपाल, राजीव सिंघल, दीपा चन्द्रा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed