फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Insurance workers demonstrated against 100 percent FDI

Udham Singh Nagar News: बीमा कर्मियों ने सौ प्रतिशत एफडीआई के विरोध में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Insurance workers demonstrated against 100 percent FDI
काशीपुर। बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन के सदस्यों ने मंगलवार को सरकार की ओर से बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बीमा कर्मियों ने एफडीआई वापस लो के नारे भी लगाए। प्रदर्शन दौरान शाखा अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने जीवन बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई लागू करके विदेशी कंपनियों का पूर्ण स्वतंत्रता से कार्य करने और अपनी मनमर्जी चलाने का अधिकार दे दिया है।
विज्ञापन

कहा कि एलआईसी ऑफ इंडिया अच्छा कार्य कर रही है। वह गरीब, मजदूर और किसान की छोटी-छोटी बचतों को इकट्ठा कर उन्हें अच्छी खासी मैच्युरिटी राशि बिना किसी समस्या के प्रदान कर रही है। सचिव राजीव कुमार ने एलआईसी की विशेषताओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि वह बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई वापस ले। इस अवसर पर मनोज वर्मा, राजपाल, जयप्रकाश, शाहिद अली अंसारी, सुभाष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed