फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to take welfare schemes to the public

Udham Singh Nagar News: कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश

Fri, 11 Aug 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take welfare schemes to the public
खटीमा में ब्लॉक सभागार में अ​धिकारी और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक करते विशेष कार्या​धिकारी
खटीमा। सीएम के विशेष कार्याधिकारी ललित मोहन आर्य ने ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों की उत्तराखंड शासन की प्राथमिकता में शामिल कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारियां लीं।
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे विशेष कार्याधिकारी आर्य ने आयोजित बैठक में सरकार जनता के द्वार, हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश, भयमुक्त समाज आदि बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्या के अनुसार उनकी राय जानकर रिपोर्ट शासन को भेजने की जानकारी ली।
विज्ञापन

विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की सूचना और उनमें आ रही व्यावहारिक समस्याओें को शासन के सम्मुख रखा जाएगा। समीक्षा बैठक में लोनिवि, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्राम विकास पंचायती राज समाज कल्याण, मंडी उद्यान, बाल विकास, गन्ना विभाग, पशुपालन, दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों ने अपनी उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बीडीओ असित आनंद, एई पीपी तिवारी, ईई पंचानन चौधरी, एबीडीओ धर्मेंद्र कन्याल आदि थे। बाद में विशेष कार्यकारी की ओर से ग्राम पंचायत सुजिया का भ्रमण कर अमृत सरोवर, अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed