फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to take action againstwho have dung in Minor

लक्ष्मीपुर माइनर में गोबर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action againstwho have dung in  Minor
काशीपुर नगर निगम में पार्षदों के साथ बैठक करती मेयर। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें लक्ष्मीपुर माइनर में गोबर बहाने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई करने, महेशपुरा की पुलिया की मरम्मत करने, तीर्थ द्रोणसागर की लाइटें और खंड़जा ठीक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

साथ ही पार्षदों के घरों के सामने उनके नाम के बड़े-बड़े बोर्ड लगाने पर भी सहमति बनी। बिना होमवर्क के बैठकों में आने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और अगली बैठक में बिना होमवर्क के आने वाले अधिकारियों को बैठक से बाहर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता और एसएनए एलएम मिश्र के संचालन में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य लेखाकार शिवेंद्र खनायत ने बताया तीन माह में नगर निगम की छह करोड़ 73 लाख 108 हजार की आय और चार करोड़ 93 लाख 468 रुपया व्यय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने लक्ष्मीपुर माइनर में गोबर बहाने वाले पशु पालकों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पार्षद गुरविंदर चंडोक ने कहा कि शहर सारा पानी महेशपुरा की पुलिया के नीचे से निकलता है।
लेकिन पुलिया के नीचे से बीएसएनएल व अन्य विभागों के केबल और पाइप लाइन होने से पानी का बहाव रुक जाता है। इससे कई कालोनियां पानी में डूब जाती है। इन पाइप लाइनों को हटाने का खर्चा लगभग साढे़ तीन लाख रुपया आ रहा है।
बैठक में पाइप लाइनें हटाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक सप्ताह के भीतर पार्किंग का ठेका और होर्डिंग का ठेका के टेंडर करने, जीजीआईसी के सामने शौचालय बनाने आदि का निर्णय लिया गया।
मेयर ने पार्षदों को नगर विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि नगर को जल भराव से मुक्त करने के लिए सभी नाले व नालियों की सफाई कराई जा रही है। नगर को स्वच्छ रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

वहां पर पार्षद संघ अध्यक्ष राजकुमार सेठी, वैशाली गुप्ता, गांधार अग्रवाल, डॉ. माजिद, कर अधीक्षक अजय अष्टवाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर निरीक्षक संजय मेहरोत्रा व मनीषा गोस्वामी, ठाकुर दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed