{"_id":"6896508c1cf017c3b709209d","slug":"instructions-for-carrying-a-first-aid-box-before-setting-out-on-the-route-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-130622-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रूट पर निकलने से पहले फर्स्ट एड बॉक्स ले जाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रूट पर निकलने से पहले फर्स्ट एड बॉक्स ले जाने के निर्देश
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो की कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं हैं। अब बस के चालक-परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स मुहैया कराए जा रहे हैं। काशीपुर डिपो से निगम की 40 और अनुबंधित 23 बसों का संचालन किया जाता है। डिपो के परिचालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि डिपो से 63 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें से लगभग 15-20 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध ही नहीं है।
बताया कई बार पूर्व में कह चुके हैं, लेकिन मुख्यालय से नहीं आने की बात कही गई। वर्तमान में सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए डिपो से जिन बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे, उनको रूट पर जाने से पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि डिपो के सभी चालक-परिचालकों को निर्देशित किया गया है रूट पर जाने से पहले फर्स्ट एड बॉक्स डिपो से लेकर जाए। उन्होंने बताया बीते सभी चालक-परिचालकों को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद