फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection Of ROB Kashipur

Udham Singh Nagar News: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने आरओबी का किया निरीक्षण

Sat, 24 Jun 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inspection Of ROB Kashipur
काशीपुर। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिल सप्रे ने निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ काम बाकी है। उसके पूरा होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तकनीकी अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिल सप्रे ने टीम के साथ बाजपुर रोड पर रोडवेज स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया निरीक्षण के बाद वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे। आरओबी में कोई खामी तो नहीं है पूछने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि रिपोर्ट के बाद विभाग के उच्चाधिकारी और तकनीकी अधिकारी निरीक्षण करने आएंगे। यहां पर एनएच के जेई सुमित वर्मा, भाजपा नेता गुरविंदर चंडोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने लगाया विभागों पर लेटलतीफी का आरोप
कार्यदायी संस्था लुधियाना के दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारू और अजय शर्मा ने बताया कि विभागों की लेटलतीफी के कारण आरओबी निर्माण पूरा होने में देरी हो रही है। आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने बिजली के पोल हटाने में ही डेढ़ साल लगा दिए। जल संस्थान और बीएसएनएल ने लाइन हटवाने में काफी समय लगा दिया। कोरोना काल में मजदूर नहीं मिले। उन्होंने बताया निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल बेरिंग फिटिंग और वेल्डिंग का काम बाकी है। बताया वेल्डिंग का भी रेलवे इंजीनियर परीक्षण करेंगे। उम्मीद जताई कि 20 अगस्त तक सभी काम पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed