फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of Over Head Tank

Udham Singh Nagar News: जल जीवन मिशन से निर्मित ओवर हैड टैंक का किया निरीक्षण

Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Over Head Tank
खटीमा। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा मदन मोहन सेमवाल ने ग्राम पंचायत चांदा व रतनपुर में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों के साथ संवाद व बैठक की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांदा में अमृत सरोवर व प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भूमिहीन परिवारों के लिए काॅलोनी का निरीक्षण किया गया। अपर सचिव ने जल जीवन मिशन से निर्मित ओवर हैड टैंक व प्राथमिक विद्यालय चांदा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से जंगली जानवरों से हो रहे खतरे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर सचिव ने ग्राम पंचायत रतनपुर में बंधन केंद्र का निरीक्षण किया व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक ली। साथ ही रतनपुर में जूनियर हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। वहां पर बीडीओ धर्मेंद्र सिंह कन्याल, पशु चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र राम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल सिंह, तौफीक मियां, गिरीश जोशी, कमलेश रावत, श्याम मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed