{"_id":"6a21ce274123b06c670eae57","slug":"inspection-of-hotels-restaurants-and-commercial-establishments-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-143963-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
Fri, 05 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एडीजी के निर्देश पर फायर विभाग की टीम ने काशीपुर में सात होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं, जबकि कुछ खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता का परीक्षण किया। आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग और अग्नि सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई। फायर अलार्म सिस्टम और सुरक्षित निकासी व्यवस्था का भी आकलन किया गया। जिन संस्थानों में आवश्यक उपकरण नहीं मिले, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए गए। संबंधित संचालकों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अग्निकांड की स्थिति में तत्काल अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।