फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of Hostel

Udham Singh Nagar News: कुलपति ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

Wed, 19 Apr 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Hostel
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सुभाष और स्वर्ण जयंती भवन की छात्राओं ने समान समयावधि, भेदभाव खत्म करने सहित पांच सूत्री मांग के लिए रविवार को छात्रावास के बाहर धरना दिया था। काफी हंगामे के बाद विवि प्रशासन के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया। इन छात्रावासों में मंगलवार को पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो के भ्रमण के बाद शाम को कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रावास का औचक निरीक्षण कर छात्राओं से अकेले में वार्ता की।
विज्ञापन

कुलपति डाॅ. चौहान ने छात्राओं से उनकी परेशानियों और शिकायतों की जानकारी ली। इसके बाद कई छात्राओं से बातचीत में उन्होंने कुलपति से हुई वार्ता के बारे में बताने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने वार्डन और छात्राओं से पूछताछ की है। छात्राओं ने धरने के दौरान कई गंभीर आरोप भी विवि के नियमों को लेकर लगाए थे लेकिन विवि प्रशासन ने नियम में कोई भी परिवर्तन न करने की बात कही है।
विज्ञापन


छात्राओं को खुली छूट स्वीकार योग्य नहीं

पंतनगर। उक्रांद के जिला महामंत्री जीवन सिंह नेगी ने पंत विवि के सुभाष भवन और स्वर्ण जयंती भवन छात्रावासों की छात्राओं की ओर से समानता के अधिकार सहित पांच मांगों को लेकर किए गए धरने पर आपत्ति जताई है। यहां जारी बयान में उन्होंने छात्राओं के समानता की मांग की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को खुली छूट के लिए छात्रावासों में प्रदर्शन किया जाना चिंताजनक है। उन्हें देवभूमि में शिक्षा के मंदिरों में छात्राओं से ऐसी आशा नहीं है लेकिन यदि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की भोजन, छात्रावासों, शिक्षण, स्वास्थ्य संबंधी उचित चिकित्सा नहीं मिल रही हो या उत्पीड़न हो रहा हो तो उनके आंदोलन में जरूर साथ दिया जाएगा लेकिन समानता के नाम पर खुली छूट स्वीकार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed