फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection of bazpur mandi

Udham Singh Nagar News: एमडी की क्लास में ई-नाम लैब प्रभारी फेल

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inspection of bazpur mandi
बाजपुर में पत्रकारों से बातचीत करते किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह। संवाद
बाजपुर। राज्य कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के एमडी आशीष भटगई ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ई-नाम लैब में नमी मशीन सहित अन्य उपकरणों को देखा। लैब यूनिट प्रभारी राजेश कुमार और अन्य स्टाफ में जानकारी का अभाव मिलने पर एमडी ने कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

बुधवार को एमडी मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर की दो मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। लैब यूनिट में नमी मशीन होते हुए भी जून में नई मशीन खरीद लिए जाने का मामला भी संज्ञान में आया। बताया कि जांच रुद्रपुर मंडी समिति सचिव से कराई जाएगी। मंडी परिसर में बने अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए सचिव को निर्देश दिए। आढ़तियों ने एमडी के समक्ष समस्याओं को रखा। वहां समिति अध्यक्ष रामचंदर, सचिव कैलाश शर्मा, निरजंनदास गोयल, जयराम सिंघल, भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बिटटू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से शुरू होंगे धान खरीद केंद्र : राजपाल

बाजपुर। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द बाजपुर के 20 गांवों के पीड़ित परिवारों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधानुसार धान खरीद केंद्र एक अक्तूबर से खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी सूरी के फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता में राजपाल सिंह ने कहा कि धामी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई आसवनी का आधुनिकीकरण कराया जाएगा। वहां पर भारतीय खाद्य निगम के सदस्य लवी सहगल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, रघुवीर सिंह, गुरजीत सिंह आदि थे।

बाजपुर में पत्रकारों से बातचीत करते किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह। संवाद

बाजपुर में पत्रकारों से बातचीत करते किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed