फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection kashipur Tehseel

एससी की भूमि बिकने पर विशेष नजर रखें अधिकारी: गोरखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inspection kashipur Tehseel
काशीपुर तहसील में निरीक्षण करते आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक समेत काशीपुर, बाजपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एससी के लोगों की भूमि बेचने पर विशेष नजर रख सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोरखा ने तहसील में अधिकारियों से आयोग में लंबित भूमि प्रकरणों पर चर्चा की। इसमें उन्होंने एससी लोगों के जमीन संबंधित विभिन्न मामलों, जाति, आय प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया के सरलीकरण के निर्देश दिए। कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि बिकने पर इस बात की जांच की जाए कि वह किसी के दबाव में आकर तो जमीन नहीं बेच रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई जगह एससी लोगों की स्थिति दयनीय है। इन लोगों को न तो शादी करने दी जा रही है और न घोड़ी पर चढ़ने दिया जा रहा है। दबंगों ने उनकी जमीनों पर कब्जा किया है। इसी कारण एससी लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। अगर एससी लोगों की सुनवाई कहीं न हो तो वह आयोग में शिकायत दर्ज करें। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। बताया कि झूठी शिकायतों पर भी आयोग की नजर है। सभी दोषियों पर आयोग कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कई ग्राम सभाओं में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी बताई। इस पर उपाध्यक्ष ने योजनाओं का प्रस्ताव शासन को देने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, बीडीओ चिंताराम आर्य, नायब तहसीलदार भुवन चंद्र, राकेश चंद्र, राजस्व निरीक्षक फूल सिंह, राम सिंह आदि रहे।

बाजपुर तहसील कार्यालय में आरके, प्रमाणपत्र कक्ष के निरीक्षण के दौरान भूमि, उत्पीड़न के मामले, जाति प्रमाणपत्रों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। गोरखा ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए। बताया कि कृषि भूमि को अकृषि कर ग्रामीणों को कम दाम मिलने की शिकायत मिल रही है। ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed