{"_id":"67801fe27758643bc4003f69","slug":"inspection-in-district-khatima-news-c-235-1-ksp1006-121722-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जर्जर भवनों का प्रस्ताव भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जर्जर भवनों का प्रस्ताव भेजें
Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल के अपर निदेशक ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक के जीर्णशीर्ण भवनों का प्रस्ताव बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल के अपर निदेशक अंबादत्त बलोदी ने खंड एवं उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्यालयों की शिक्षा पर जोर देते हुए स्कूली बच्चों की अपार आईडी का कार्य तत्काल पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि किसी भी शिक्षक व कर्मियों की समस्याओं को अनावश्यक लंबित न रखा जाए और शासकीय कार्यों को समय से निपटाया जाए। इसके बाद एडी ने खंड व उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मियों के कार्यों और अभिलेख की समीक्षा की। इस दौरान बीईओ सीताराम कछारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह रावत, महबूब अली, पंकज कुमार, अमित त्यागी, रईस अहमद, मो.उवेश, प्रशांत कुमार, शमा परवीन आदि थे। संवाद