फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection in District hospital.

नए फर्नीचर भिजवाने के बावजूद टूटे हुए से काम क्यों चला रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inspection in District hospital.
रुद्रपुर जिला अस्पताल के डिलीवरी कक्ष में अभिलेखों की जांच करतीं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शैलजा भट्? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक निदेशक के अस्पताल पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निदेशक ने प्रसव कक्ष में टूटी मेज देखकर सीएमओ, पीएमएस और अधीनस्थों पर नाराजगी जताते हुए नई मेज लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए नए फर्नीचर भिजवाने के बावजूद टूटे सामान से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल और उससे सटे मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड वार्ड का स्वास्थ्य निदेशक ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब, ट्रू नेट लैब सहित जिला अस्पताल में लेबर रूम, आईसीयू, एचडीयू, औषधीय स्टोर में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल सभागार में बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पीएमएस ने बताया कि अस्पताल को पुराने अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने की भी तैयारी चल रही है। वहां सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, एसएमओ डॉ मनू खन्ना, पीएमएस डॉ. आरएस सामंत, डॉ. अजयवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed