फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection in Bazpur College

संयुक्त निदेशक डा. उनियाल ने किया महाविद्यालय में बने नए भवन का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inspection in Bazpur College
बाजपुर महाविद्यालय में बने नए भवन का निरीक्षण करते डा. उनियाल और साथ में अन्य लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने बृहस्पतिवार को राजकीय पीजी कॉलेज में बने नए भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन हस्तांतरण से पहले आंतरिक समिति गठित कर जांच कराने की बात कही। उन्होंने नवनिर्मित भवन में खिड़कियों के टूटे शीशे, टाइल्स, स्मार्ट क्लास का अधूरा कार्य मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इससे पहले रूसा नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार जोशी ने भवन हस्तांतरण में आ रही दिक्कतों से संयुक्त निदेशक को अवगत कराया। वहां पर प्राचार्य डा. कमला चंयाल, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा, दिनेश कुमार, सत्येंद्र यादव, दीप सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मुमताज अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed