फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection done by minister.

बाईपास मार्ग के निर्माण की धीमी गति पर कैबिनेट मंत्री ने अफसरों की लगाई फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inspection done by minister.
गदरपुर चीनी मिल मोड़ पर बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते कैबिनेट मेंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने एनएच 74 पर निर्माणाधीन बाईपास के सुस्त निर्माण कार्य पर अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे दिनेशपुर रोड स्थित चीनी मिल मोड़ पर बनने वाले अंडरपास का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने धीमी गति पर एनएचएआई और कार्यदायी संस्था गल्फार के अधिकारियों फटकारा। कहा कि एक सप्ताह में बाईपास से संबंधित सभी स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाने चाहिए। उन्होंने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को निर्माण कार्य की देखरेख करने भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई के उपप्रबंधक तकनीकी अक्षत विश्नोई ने बताया कि आपदा की वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मिट्टी की ढुलाई का काम चल रहा है। इसके लिए चार ठेकेदारों की टीमें लगाई गई हैं। इस दौरान गल्फार के सीनियर जनरल मैनेजर सुनील कुमार शाही, उप महाप्रबंधक योगेश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुडिया, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, राकेश भुड्डी, पंकज सेतिया, रजत हुड़िया, अंशुल कक्कड़ एवं योगेश पानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed