{"_id":"6898eca6e50c956cf1073b49","slug":"insanity-over-dowry-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-128422-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट पर लात मारकर गर्भ गिराया, दो बार ससुराल से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट पर लात मारकर गर्भ गिराया, दो बार ससुराल से भगाया
Mon, 11 Aug 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार और नगदी के अलावा बेटी होने पर किया उत्पीड़न
रुद्रपुर। एक महिला काे बेटी पैदा होने पर ससुरालियाें ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के साथ ही दहेज में कार और नकदी नहीं मिलने पर दो बार महिला को बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया। गर्भ में पल रही बेटी की जानकारी पर पति ने पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भपात हो गया। पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है और इनमें दो बिचौलिए भी शामिल हैं।
ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में शिल्पी राय हाल निवासी शिवनगर वार्ड-दो रुद्रपुर ने कहा है कि उनका विवाह बिचौलिया दिलीप विश्वास व संध्या विश्वास निवासी केमरी जिला रामपुर के माध्यम से 16 फरवरी 2020 को सोरोबिंदु राय उर्फ सरबिंदू राय निवासी लोहा पट्टी भोलानाथ, थाना मिलक, रामपुर से हुआ था। उनके सास-ससुर एवं देवर, देवरानी मूल पैतृक निवास रामपुर फलिया, थाना गोपाल नगर, उत्तर 24 परगना कोलकाता में रहते हैं।
आरोप है कि ससुरालियों के बहकावे में आकर पति उनके साथ मारपीट करता है। ससुराली धमकाते थे कि अगर लड़की पैदा की तो उसे घर पर नहीं रखेंगे। पति परिवारजनों के बहकावे में आकर उनके साथ मारपीट कर मायके से कार व तीन लाख रुपये की मांग करते थे। उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की जाती थी। वह गर्भवती हुई तो पति ने गर्भ की जांच के लिए उस पर दबाव बनाया। गर्भ में बेटी होने पर गर्भपात कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि जुलाई 2021 में गर्भ जांच के लिए एक अस्पताल में ले जाने का विरोध करने पर पति ने उसको धक्का देने के बाद पेट पर लाती मार दी। इससे उनका तीन माह का गर्भ गिर गया। मायके वालों ने इलाज का खर्च वहन किया। 26 जुलाई 2022 को उन्होंने बेटी संजना राय को जन्म दिया तो उन पर अत्याचार बढ़ गए। 18 दिसंबर 2022 को उनको मारपीट कर बेटी सहित घर से निकाल दिया गया।
एक साल बाद परिजनों के समझाने पर पति उसे अपने साथ पैतृक निवास कोलकाता ले गया। वहां पर बेटा नहीं होने पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। 10 जुलाई 2024 को मायके वाले कोलकाता आए। यहां पर ससुरालियों ने मायके वालों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह तब से मायके में रह रही है। 10 मई की शाम पति बिचौलिया दिलीप विश्वास व संध्या विश्वास के साथ उनके मायके में आया था। तीनों ने मायके वालों से अभद्रता करते हुए दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तलाक देने कहा। पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने पति सोरोबिंदु राय, सास इंद्रा राय, ससुर सोरोजीत राय उर्फ सुरजीत राय, देवर सरूप राय, देवरानी सपना राय, बिचौलिए दलीप विश्वास, संध्या विश्वास के खिलाफ केस दर्ज किया है।