{"_id":"64e24af530948e2a0a0126e6","slug":"inquiry-on-11-inspector-opens-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-2851-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लापरवाही पर 11 दरोगाओं की खुली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लापरवाही पर 11 दरोगाओं की खुली जांच
Sun, 20 Aug 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी सिटी ने की समीक्षा
रुद्रपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसपी सिटी ने कोतवाली और ट्रांजिट कैंप थाने की समीक्षा की। इस दौरान विवेचनाओं और वारंट तामील में लापरवाही बरतने वाले 11 दरोगाओं की जांच खोली। साथ ही सभी को जल्द से जल्द विवेचना और वारंट तामील कराने का निर्देश दिया।
आईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पिछले दिनों ऑपरेशन प्रहार का चलाया गया। रविवार को ऑपरेशन के अंतर्गत एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कोतवाली पहुंचकर ट्रांजिट कैंप थाने के कार्याें की समीक्षा की। इस दौरान कोतवाली में 450 और ट्रांजिट कैंप थाने में 300 प्रार्थना लंबित मिलीं। कोतवाली में एनबीडब्ल्यू वारंट तामील की स्थिति बुरी पाई गई। एसपी सिटी ने नाराजगी जताते हुए फौरन चार दरोगाओं के खिलाफ जांच खोली। कोतवाली में 98 विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर दो दरोगाओं के खिलाफ भी जांच खोली। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप थाने में 77 की विवेचनाओं में लापरवाही होने पर वहां के पांच दरोगाओं के खिलाफ जांच खोली। एसपी सिटी ने सभी जांच सीओ सिटी अनुषा बडोला के सुपुर्द की। उन्होंने बताया कि सभी को जल्द से जल्द अधूरे काम को पूरा करने की हिदायत दी गई है। संवाद