फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inquiry counter started at roadways bus stand

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डे पर शुरू हुआ पूछताछ काउंटर

Wed, 11 Feb 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Inquiry counter started at roadways bus stand
रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डा परिसर में खोला गया पूछताछ काउंटर। संवाद
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे पर पूछताछ काउंटर का संचालन शुरू हो गया है। भवन ध्वस्तीकरण के कारण पिछले सप्ताह से काउंटर का संचालन बंद था। यात्री बसों के संबंध में पूछताछ के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के भवन ध्वस्तीकरण के कारण डिपो के सहायक महाप्रबंधक कार्यालय के साथ ही अन्य पटल रोडवेज कार्यशाला परिसर में बने भवन में शिफ्ट हो गए थे। पुराने भवन में पूछताछ काउंटर के साथ ही मासिक पास काउंटर का संचालन होता था। भवन ध्वस्त होने के कारण बीते दो फरवरी से पूछताछ काउंटर का संचालन नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में काउंटर बंद होने से रोडवेज बसों की जानकारी के लिए भटक रहे यात्री शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार से बस अड्डा परिसर में गेट के पास अलग से पूछताछ काउंटर बना दिया गया है। मासिक पास काउंटर का संचालन फिलहाल नहीं हुआ है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल का कहना है कि मासिक पास काउंटर का संचालन भी जल्द संचालन किया जाएगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed