{"_id":"62dd96f70050462a984d8f33","slug":"innocent-found-wandering-at-railway-station-sent-to-almora-shishu-niketan-kashipur-news-hld470171737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा शिशु निकेतन भेजी गई रेलवे स्टेशन पर मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा शिशु निकेतन भेजी गई रेलवे स्टेशन पर मिली मासूम
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पांच दिन पूर्व मिली डेढ़ वर्ष की मासूूम बच्ची के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। काफी खोजबीन के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने मासूम को शिशु निकेतन अल्मोड़ा भेज दिया है।
बीती 19 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे काशीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची रोते हुए मिली थी। आरपीएफ के आरक्षी जीवन सिंह ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसके अभिभावकों को खोजने का प्रयास किया लेकिन आरपीएफ को कोई सफलता नहीं मिल सकी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रंदीप सिंह ने सीडब्ल्यूसी की सदस्य हरनीत कौर को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया था।
हरनीत ने बताया कि बच्ची के अभिभावकों की तलाश के लिए समाचार पत्रों और सोश्ल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। बच्ची को तीन दिन तक रुद्रपुर स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन में रखा गया मगर उसे कोई लेने नहीं पहुंचा। इस पर सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा प्रेमलता सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने मासूम को अल्मोड़ा स्थित शिशु निकेतन भेजने का निर्णय लिया। शनिवार को बच्ची को अल्मोड़ा भेज दिया गया। संवाद