फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   information should be implimented

मेले में प्राप्त कृषि जानकारी का सदुपयोग करें किसान : रौतेला

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पंतनगर।
अमर उजाला ब्यूरो  पंतनगर। Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
information should be implimented
पंतनगर किसान मेले का शुभारंभ करते कुलपति राजीव रौतेला - फोटो : amar ujala

पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी मैदान में 104वें किसान मेले का कुलपति एवं कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मेला परिसर में लगी उद्यान प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही खुली जीप में मेला परिसर का भ्रमण किया। बाद में कुलपति ने कृषि साहित्य का विमोचन भी किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में कुलपति राजीव रौतेला ने कहा कि विवि करीब छह दशक में अपनी पहचान कायम कर चुका है। किसान मेला कृषि गतिविधियों के लिए छोटे कुंभ के समान है। इससे छोटे-बड़े सभी किसान लाभान्वित होते हैं। किसान मेले में बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र, रसायन, खेती की विधि, कृषि क्रियाएं इत्यादि की जानकारी विवि के वैज्ञानिक, राज्य एवं केंद्र सरकार के विभाग, निजी फर्मों की ओर से लगाए गए स्टालों पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने वैज्ञानिकों की ओर से शोध से जनित तकनीकों एवं जानकारियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान मेले को उचित समागम स्थल बताया। 
विज्ञापन


कुलपति ने किसानों का आह्वान किया कि मेले में उपलब्ध जानकारियों को ग्रहण कर उनका उपयोग अपनी उपज और आय बढ़ाने में करें। उन्होंने विवि के अधिकारियों को किसान मेले को और अधिक व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत करने की सलाह दी। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि विवि की साख का इस किसान मेले से पता चलता है। यहां पर तराई के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के किसान आते हैं और ज्ञान प्राप्त करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम के बीज देश के विभिन्न प्रदेशों में पंतनगर के नाम के कारण ही बिकते है। उन्होंने विवि के सहयोग से ऊधमसिंह नगर में एक स्मार्ट ग्राम विकसित करने का सुझाव दिया। निदेशक प्रसार शिक्षा और मेला संयोजक डॉ. वाईपी डबास ने मेले के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब पांच हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान निदेशक शोध डॉ. एसएन तिवारी, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, विवि प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, निदेशक शोध डॉ. एसएन तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed