{"_id":"698f80498289f7e1b90dca65","slug":"information-given-about-being-cautious-on-social-media-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-139237-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर सतर्कता बतरने के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर सतर्कता बतरने के बारे में दी जानकारी
Sat, 14 Feb 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसआई जितेंद्र उप्रेती ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने साइबर क्राइम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर सतर्कता बरतने की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी, हरियाणवी, गढ़वाली नृत्य एवं लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डाॅ. गीता मेहरा ने शिविर में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, पॉलीथिन उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, आर्ट ऑफ लिविंग आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डाॅ. कीर्ति पंत ने छात्राओं को समाज सेवा के महत्व एवं शिविर के माध्यम से होने वाले व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। वहां पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय डाॅ. रमा अरोरा, डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. ज्योति गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन