{"_id":"61db3e1f35a57d13e6673657","slug":"inforcement-of-mmc-in-us-nagar-kashipur-news-hld450483163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होते ही नगर से हटाए गए होर्डिंग-पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होते ही नगर से हटाए गए होर्डिंग-पोस्टर
विज्ञापन
जसपुर में फ्लैक्सी हटाते पालिका के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित होने के साथ ही उम्मीदवारों और सियासी दलों के लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत डोर टू डोर प्रचार में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे। नामांकन में दो लोग ही शामिल होंगे। निर्बाध रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, 21 जोन और 117 सेक्टरों में बांटा गया है।
रविवार को डीएम युगुल किशोर पंत और एसएसपी डीएस कुंवर ने कलक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। डीएम पंत ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर प्रचार में अधिकतम पांच लोग शामिल हो सकेंगे। नामांकन में दो लोग ही शामिल होंगे। फिलहाल, नुक्कड़ नाटकों को अनुमन्य नहीं किया गया है। बैंकों से 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का ट्रांजेक्शन नहीं होगा। 50 हजार रुपये की अधिक नगदी रखने पर दस्तावेज दिखाने होंगे। साथ ही वाहन संचालन अनुमति, चुनाव प्रचार सामग्री छपवाने, झंडा और पोस्टर लगवाने के साथ ही विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
एसएसपी कुंवर ने कहा कि शराब के गोदामों पर पुलिस का पहरा रहेगा। शराब के एफएल-2 पर एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जोकि गोदाम से निकलने वाली प्रत्येक गाड़ी की फोटो के साथ ही उसका नंबर, चालक का नाम और रूट नोट करेंगे। इसके साथ उस रूट पर पड़ने वाली सभी पुलिस चौकियों और थानों को इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि शराब की तस्करी न हो सके। एसएसपी ने कहा कि जिले के अंतरराज्यीय 50 बैरियरों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 15 जनवरी तक सभी असलहे जमा करवा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले के कुल मतदाता
कुल पंजीकृत मतदाता- 12,97,939
पुरुष मतदाता- 6,75,423
महिला मतदाता- 6,22,468
ट्रांसजेंडर : 48
सर्विस वोटर : 6022
80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता-20,301
दिव्यांग मतदाता-11,466.
नए मतदाता- 25,118
774 मतदेय स्थलों पर तैनात रहेंगे 1465 बीएलओ
रुद्रपुर। जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान बनाए 774 मतदेय स्थलों पर 1465 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक बीएलओ तैनात रहेगा। इसके साथ ही जिले में नौ आरओ व 27 एआरओ तैनात रहेंगे। महिलाओं के लिए 18 सखी बूथ बनाए गए हैं।
93 पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
रुर्द्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 93 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। साथ ही जिला बदर की कार्रवाई की भी की जा रही है। जिले में कुल 10 हजार, 136 शस्त्र लाइसेंसों में करीब 50 प्रतिशत जमा करवा लिए गए हैं। 77 प्रतिशत वारंटी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
कोरोना संक्रमित पोस्टल बैलेट के जरिये करेंगे मतदान
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए टीम पीपीई किट पहनकर संक्रमित के यहां जाएगी। यदि कोई किसी व्यक्ति में मतदान के दौरान कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलते हैं, तो बूथ पर सबसे आखिरी में मतदान करेगा।
चुुनाव में भारी संख्या में तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स, रिजर्व फोर्स और अर्धसैनिक बल उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस के करीब 2600 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें एसपी, सीओ रैंक के आठ अधिकारी, 23 इंस्पेक्टर, 420 दरोगा, 119 हेड कांस्टेबल और 1574 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही करीब 1400 होम गार्ड, करीब 800 पीआरडी जवान और केंद्रीय रिजर्व फोर्स समेत 37 कंपनियां जिले में पहुंचेंगी।
टोल टैक्स से मुक्त हुए चुनाव कार्य में लगे मजिस्ट्रेट
रुद्रपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए अधिकारियों को विभिन्न कार्यों में नियुक्त किया गया है। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, निर्वाचन व्यय लेखों पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों पर नजर रखने और क्रियान्वयन, शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पंत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किया है, जिसमें विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान निर्वाचन कार्यों में लगे जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर, निर्वाचन व्यय लेखों पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेटों के सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करते हुए निशुल्क आवाजाही कराने के निर्देश दिए हैं।
अधिसूचना जारी होते ही नगर से हटाए गए होर्डिंग-पोस्टर
काशीपुर/खटीमा/जसपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हुई अधिसूचना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक में चुनाव प्रचार सामग्री को उतारे जाने लगे। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स हटाए जाने को लेकर नगर निगम, नगर पालिका को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद अभियान चलाकर होर्डिंग बैनर हटाए जा रहे हैं। कई जगह तो शनिवार को ही बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटा दी गईं थीं तो कई जगह रविवार को हटाए गए।
नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद नगर में लगे राजनीतिक होर्डिंग आदि हटवाई जा रही हैं। लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अगर ओवरब्रिज पर पोस्टर लगे हैं तो यह जिम्मेदारी नगर निगम की नहीं है। निर्माण कराने वाले विभाग को पोस्टर हटाने चाहिए। अब कोई भी राजनीतिक होर्डिंग लगाया गया तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना परमिशन के कोई भी लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी व पुलिस मौजूद रहे।
उधर, खटीमा में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी 48 घंटे के अंतर्गत नगर सीमा में कार्य चल रहा है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर सीमा के अंतर्गत निजी संपत्ति पर लगे बैनर, पोस्टर को हटाने का काम होगा। जसपुर में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर रविवार को पालिका चेयरमैन मुमताज, अधिशासी अधिकारी शाहिद अली ने नगर पालिका कर्मियों से पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग नगर क्षेत्र में सरकारी संपत्ति, विद्यालयों की दीवारों बिजली के खंभों आदि स्थानों से राजनैतिक पोस्टर, बैनर, होल्डिंग आदि हटवाए।