{"_id":"6a91e80e1125747b15077480","slug":"inflation-adds-a-pinch-of-heat-to-pulse-prices-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146325-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दालों के दाम पर महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दालों के दाम पर महंगाई का तड़का
Sat, 29 Aug 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहारी के सीजन में दाल के दामों में पांच से 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ा दी है। पिछले 15 दिनों में दालों के दाम 115-120 रुपये से बढ़कर 130-135 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
रुद्रपुर शहर के मुख्य बाजार के थोक व्यापारी रुपेश कुमार अरोरा ने बताया कि अरहर दाल जो 15 दिन पहले 120 रुपये प्रति किलो थी, अब 125 से 135 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उड़द दाल 120-125 रुपये से बढ़कर 125-130 रुपये प्रति किलो हो गई है। मसूर दाल के दाम भी 115-120 रुपये से बढ़कर 125-130 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। मूंग दाल 120-125 रुपये से 125-130 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। चना दाल 75-80 रुपये से 80-85 रुपये प्रति किलो हो गई है। राजमा के दाम 130-135 रुपये से बढ़कर 135-140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
-- -
दाम बढ़ने के कारण
आवास विकास रुद्रपुर के व्यापारी टीनू कुमार ने बताया कि बारिश के कारण नई फसल आने में देरी हुई है। इससे बाजार में दालों का भंडार कम हो गया है। त्योहारों के नजदीक आने से दालों की मांग भी काफी बढ़ गई है। इन सभी कारणों से दालों के दामों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
-- -
आम जनता पर असर
खरीदारी करने आई सुमन लता ने बताया कि पहले वे महीने में तीन किलो दाल खरीद लेती थीं। अब उन्हें केवल दो किलो दाल ही मिल पा रही है। दाल, चीनी और तेल जैसी सभी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो गई हैं। इससे घर का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। मध्यम वर्ग के लोगों की थाली से दाल धीरे-धीरे कम होती जा रही है।