फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Indian student Rakesh Maurya who went to Russia on a study visa was sent to the Ukraine war

UK News: रूस गए छात्र को बंदूक थमा जंग में उतारा, स्टडी वीजा पर गया था राकेश; भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 22 Sep 2025 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:25 AM IST
सार

रूस में स्टडी वीजा पर गए भारतीय छात्र राकेश मौर्य को धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर यूक्रेन युद्ध में भेज दिया गया। परिवार ने उसे सकुशल वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है।

 

विज्ञापन
Indian student Rakesh Maurya who went to Russia on a study visa was sent to the Ukraine war
राकेश मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बेटे की पढ़ाई का सुनहरा सपना अब परिजनों के लिए असीम दुख और चिंता का कारण बन गया है। स्टडी वीजा पर रूस गए छात्र को वहां सेना ने बंदूक थमाकर यूक्रेन से जंग के मैदान में उतार दिया। 30 अगस्त को परिजनों से हुई आखिरी बार बात में उसने इसका खुलासा किया। परिजनों ने भारत सरकार से उसे सकुशल लाने की मांग की है। कुशमौठ, शक्तिफार्म निवासी राजबहादुर सिंह के बेटे राकेश मौर्य (30) ने 5 अगस्त को स्टडी वीजा लेकर रूस की उड़ान भरी। उसका मकसद सिर्फ उच्च शिक्षा हासिल करना था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे धोखे से बंदूक थमाकर सेना में भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


पासपोर्ट और दस्तावेज छीने, रूसी सेना की वर्दी थमाई
राकेश के पासपोर्ट और महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए गए। मोबाइल और लैपटॉप से सभी आधिकारिक मेल डिलीट कर दिए गए। रूस में लिखे दस्तावेज पर जबरन हस्ताक्षर कराई गई और उसे सैन्य वर्दी पहनाकर डोनबास क्षेत्र में मिलिट्री ट्रेनिंग और जंग के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


परिवार ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी
राकेश के भाई ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई की सकुशल वापसी के लिए रूस में भारतीय दूतावास से संपर्क किया था। वहां भाई के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उसके सकुशल वापसी की गुहार लगाई। उसने विदेश मंत्रालय से भी संपर्क करने की कोशिश की। बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी उसके भाई के लापता होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed