फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incrochment in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: दुकानदारों के पुनर्वास के लिए शिवनगर में भूमि चिह्नीकरण का प्रस्ताव पास

Sat, 06 May 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 06 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Incrochment in Rudrapur
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक लेते विधायक शिव अरोरा।
- एनएच-87 रिनारे हटाए गए थे व्यापारी, 12 को मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास के लिए शिवनगर स्थित भूमि चिह्नीकरणका प्रस्ताव पास हो गया है। विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि का मानचित्र बनाकर इसमें बहुमंजिला कांप्लेक्स बनाया जाएगा, इसमें गाड़ियों की पार्किंग आदि की भी सुविधा होगी।

शनिवार को कलक्ट्रेट में विधायक शिव अरोरा, जिला प्रशासन, नगर निगम व व्यापारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी की सहमति से ट्रांजिट कैंप रोड के समीप शिवनगर क्षेत्र में व्यापारियों के पुनर्वास के लिए भूमि चिह्नीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भविष्य में व्यापारियों को दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों का संघर्ष रंग ला रहा है। पुनर्वास के लिए भूमि चिह्नित करने के बाद कांप्लेक्स बनने की भी उम्मीद है। कहा कि बैठक में विकास प्राधिकरण को शिवनगर स्थित भूमि में मानचित्र बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि 12 मई को सीएम धामी भी रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। इस संबंध में व्यापारियों का शिष्टमंडल सीएम से भी मुलाकात करेगा। वहां जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एनएस नबियाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसएनए राजू नबियाल, डॉ. गायत्री देवी, लक्ष्मण जंगपांगी, महेंद्र बिष्ट, नसीम हुसैन, अमरदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन


फोटो-06आरडीपी13पी- रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक लेते विधायक शिव अरोरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed