फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Income Tax raid at SIDCUL's green panel factory in pantnagar

Rudrapur: ग्रीन पैनल कंपनी और स्टील कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, दस्तावेज और लैपटॉप जब्त

Thu, 26 Feb 2026 04:34 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Feb 2026 04:34 PM IST
सार

रुद्रपुर में सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल कंपनी और एक स्टील कारोबारी के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से कारोबारी जगत में खलबली मच गई।

विज्ञापन
Income Tax raid at SIDCUL's green panel factory in pantnagar
इनकम टैक्स विभाग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रुद्रपुर शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में उस समय खलबली मच गई जब दिल्ली नंबर की चार से पांच गाड़ियां एक निजी जिम के बाहर आकर रुकीं। इन गाड़ियों से उतरे आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने एक प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी को हिरासत में ले लिया। टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई जहां घंटों तक दस्तावेज और लैपटॉप की तलाशी लेने के बाद पूछताछ की गई।

विज्ञापन

स्टील कारोबारी के आवास पर कार्रवाई के बाद, आयकर विभाग की टीम ने सुबह 11 बजे सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड उत्पादक कंपनी का रुख किया। टीम ने कंपनी के प्रबंधन कार्यालय और लेखा-जोखा विभाग को बंद करवा दिया। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जब्त किए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। आगे की जांच में कई अन्य मामलों के भी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है जिससे शहर के कारोबारी जगत में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

कारोबारियों में भय का माहौल

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की इस कार्रवाई ने शहर के कारोबारियों और उद्यमियों के बीच खलबली मचा कर रख दी है। इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी की शिकायतों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयकर विभाग को इन आरोपों के संबंध में पुख्ता शिकायतें मिली थीं जिसके आधार पर यह त्वरित कदम उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed