{"_id":"669928654ef8a093350a3365","slug":"income-tax-department-teams-removed-seals-from-rooms-in-rudrapur-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: आयकर विभाग की टीमों ने कमरों से हटाई सील, नोटिस फाड़े...डेढ़ महीने पहले IT ने मारा था छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: आयकर विभाग की टीमों ने कमरों से हटाई सील, नोटिस फाड़े...डेढ़ महीने पहले IT ने मारा था छापा
Thu, 18 Jul 2024 08:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:38 PM IST
सार
रुद्रपुर में डेढ़ महीने पहले आयकर विभाग की ओर से तीन कारोबारियों के घर व प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई के बाद एक बार फिर से टीमें रुद्रपुर पहुंची थी। टीम ने दो घरों के बाहर लगाए गए नोटिस फाड़े और दो कमरों की सील को खोल दिया।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में डेढ़ महीने पहले आयकर विभाग की ओर से तीन कारोबारियों के घर व प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई के बाद एक बार फिर से टीमें रुद्रपुर पहुंची थी। टीम ने दो घरों के बाहर लगाए गए नोटिस फाड़े और दो कमरों की सील को खोल दिया। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद टीम चली गई।
विज्ञापन
दरअसल 23 मई को आयकर विभाग की लखनऊ से आई टीमों ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित फर्नीचर मार्ट, आवास, बेटे रोनिक नारंग व साझेदार सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित दफ्तर और सौरभ के एलाइंस कालोनी स्थित आवास पर छापा मारा था। टीम ने चार दिनों तक कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने आधे दिन तक बाजार भी बंद रखा था। हालांकि टीम ने सौरभ और रोनिक के आवास का एक-एक कमरा सील किया था। बृहस्पतिवार को दो टीमें फिर से रुद्रपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Devikund Temple Case: देवीकुंड मंदिर को लेकर डीएम से मिले वाछम के लोग, इस वजह से आमरण अनशन की चेतावनी दी
विज्ञापन
इनमें चार सदस्यीय टीम एलाइसं स्थित सौरभ और तीन सदस्यीय टीम सिविल लाइंस स्थित रोनिक के आवास पर पहुंची थी। टीमों ने सील किए गए कमरों की सील खोल दी थी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि दोनों घरों में सील किए गए एक-एक कमरे की सील खोलने के साथ ही टीम ने घरों के बाहर लगाए नोटिस भी हटा दिए। टीम ने घरों से जांच पूरी होने का हवाला देते हुए सील हटाने की कार्यवाही की है। यह कार्यवाही एक घंटा चली थी।