फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incharge will be  suspended for not giving slip !

पर्ची नहीं देने वाला सेंटर प्रभारी सस्पेंड होगा !

Thu, 02 Mar 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 02 Mar 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन

बकाया धान की पेमेंट के भुगतान की मांग को लेकर बिज्टी के किसान एसडीएम से मिले। उन्होंने धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा खरीद की 6-आर न देने की भी शिकायत की। इस पर एसडीएम विनोद कुमार ने एसएमआई कार्यालय के एमआई को बुलाकर लताड़ लगाई। उन्होंने एमआई को 6-आर न देने के मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। कहा कि अगर 6-आर नहीं दी गई है तो प्रभारी सस्पेंड होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिज्टी के करीब आधा दर्जन किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम विनोद कुमार से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि गन्ना खरीद केंद्रों पर धान की खरीदारी की गई थी, जिसकी अभी तक पेमेंट नहीं हुई है। किसानों ने कहा कि गांव के कई किसानों को एसएमआई सेंटर के प्रभारी द्वारा खरीद की 6-आर पर्ची तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम कुमार ने एसएमआई कार्यालय के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अमित सिंह को बुलाकर लताड़ लगाई। उन्होंने जिन किसानों को 6-आर नहीं दी गई है, उसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि धान खरीदने के तुरंत बाद 6-आर पर्ची किसान को जारी की जाती है। प्रभारी द्वारा लापरवाही की गई है। कहा कि अगर, 6-आर पर्चियां किसानों नहीं बांटना सामने आया तो प्रभारी को सस्पेंड किया जाएगा। वहां नारायण सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह काका, बलवंत सिंह, जसविंदर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed