फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inaugural election in the valley shed blew a conch shell

शिलान्यास के बहाने तराई में चुनावी शंखनाद

Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Inaugural election in the valley shed blew a conch shell
सीएम - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय पर दो बड़ी पेयजल योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बहाने मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य सभा सांसद राज बब्बर और कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश तराई में चुनावी बिगुल भी फूंक गए हैं। तीन बड़े नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार की तमाम कमियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गजों ने प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर लेकर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान में आयोजित सभा में जनसभा में उमड़ी भीड़ से सीएम रावत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे। जनसभा में मुख्यमंत्री रावत ने लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल की तमाम उपलब्धियां गिनाने के साथ ही उन्होंने सरकार की आगामी योजनाओं पर भी फोकस किया। उन्होंने अपनी 80 फीसदी घोषणाएं पूरी होने का दावा करते हुए चुनाव से पहले सभी घोषणाएं पूरी करने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। सीएम ने क्षेत्र में बंगाली वोटों की संख्या को देखते हुए स्कूलों में बंगाली शिक्षक की तैनाती की घोषणा करके बंगाली वोटरों को लुभाने का भी प्रयास किया। साथ ही उन्होंने कई अन्य घोषणाएं करके आम जनता का दिल जीतने की भी कोशिश की। 
विज्ञापन


मंच से यूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने भी वोटरों को लुभाने के लिए अपने भाषण में केंद्र सरकार और पीएम मोदी को निशाने पर लिया। केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए राज बब्बर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को धोखा दिया है। इसके लिए जनता उसे माफ नहीं करेगी। उन्होंने मोदी पर एक लाख दस हजार करोड़ के कपड़े पहनने और उद्योगपतियों के इशारे पर नाचने जैसे आरोप भी लगाये। यहां तक कि वह मोदी को देश के कुछ पूंजीपतियों का चौकीदार तक कह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से इंदिरा हृदयेश ने अपने भाषण को विकास पर केंद्रित करते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का विकास करने वाली पार्टी है। जनता ने कांग्रेस को पुन: सत्ता की चाबी सौंपी तो क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आएगी। कुल मिलाकर शिलान्यास कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस के दिग्गज रविवार को चुनावी बिगुल फूंक गए। कांग्रेस नेताओं के भाषणों से कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आया।

तो क्या रुद्रपुर से बेहड़ का टिकट लगभग तय
रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री बेहड़ का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। रविवार को ट्रांजिट कैंप में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसके स्पष्ट संकेत देने के साथ-साथ मंच से बेहड़ को जिताने का आह्वान भी किया। उन्होंने बेहड़ को उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था के पद पर दोबारा बहाल करने की भी घोषणा की। 

अपने भाषण के दौरान सीएम के साथ-साथ राज बब्बर और वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने भी बेहड़ की तारीफ की और उन्हें विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। सीएम ने तो बेहड़ को एंग्री यंगमैन भी बता डाला। साथ ही उन्होंने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय भी बेहड़ को ही दिया। बेहड़ के पक्ष में दिग्गजों द्वारा माहौल बनाने की कोशिश से यह साफ हो गया है कि इस सीट पर कांग्रेस बेहड़ को पुन: मैदान चुनावी समर में उतारने का मन बना चुकी है।

राज बब्बर का लोगों में दिखा क्रेज
ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ने के बाद एक अरसे से राजनीति में रमे फिल्म अभिनेता राज बब्बर का आज भी लोगों में क्रेज है। उन्हें देखने के लिए रविवार ट्रांजिट कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्हें देखने और उनके भाषण सुनने के लिए लोग बेताब दिखे। सभा के बाद लोग राज बब्बर के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की भी लोगों में होड़ दिखी। यहां तक कि कांग्रेस के कई नेता भी राज बब्बर के करीब पहुंचने के लिए बेताब नजर आए। 


भीड़ उमड़ने से छोटा पड़ा पंडाल 
ट्रांजिट कैंप में कांग्रेस की सभा में भारी भीड़ उमड़ने से सभास्थल पर बना पंडाल छोटा पड़ गया। हालांकि पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम में पर्याप्त संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ अधिक होने से लोगों को पंडाल से बाहर खड़ा होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed