{"_id":"68dc32da0bacec3e5d0576ee","slug":"in-the-verification-326-out-of-795-white-ration-cards-were-found-ineligible-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-132909-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सत्यापन में 795 सफेद राशनकार्ड में 326 अपात्र पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सत्यापन में 795 सफेद राशनकार्ड में 326 अपात्र पाए गए
Wed, 01 Oct 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
उपद्रव प्रभावित अल्ली खां में प्रशासन की कार्रवाई जारी
काशीपुर। उपद्रव प्रभावित क्षेत्र अल्ली खां में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशनकार्ड सत्यापन अभियान की कार्रवाई लगातार जारी है। टीम को सात दिन की कार्रवाई में 1582 में से 366 राशनकार्ड अपात्र मिले हैं। इन्हें विभागीय नोटिस जारी किया गया है।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम की उपद्रव प्रभावित क्षेत्र अल्ली खां में राशनकार्ड सत्यापन की कार्रवाई 23 सितंबर से लगातार जारी है। टीम ने 23 से 30 सितंबर तक राशनकार्ड सत्यापन में 1582 राशनकार्डों में 366 राशनकार्ड को अपात्र पाया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आशुतोष भट्ट ने बताया अल्ली खां क्षेत्र में लगभग तीन हजार कार्डधारक हैं। बीती 29 सितंबर को 67 पीले राशनकार्ड में से कोई अपात्र नहीं पाया गया। जबकि 80 सफेद राशनकार्ड में से 36 और दो अंत्योदय राशनकार्ड सही पाए गए। जबकि 30 सितंबर को जांच में 82 राशनकार्ड सही पाए गए। वहीं 33 सफेद राशनकार्ड में से 16 और नौ अंत्योदय राशनकार्ड में से दो अपात्र पाए गए हैं। भट्ट ने बताया कि जांच के दौरान सबसे अधिक 795 सफेद राशनकार्ड में से 326 अपात्र पाए गए हैं। संबंधित राशनकार्ड धारक को 15 दिन का नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जवाब स्पष्ट नहीं होने पर राशनकार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।