फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In protest against the liquor shop

शराब की दुकान के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन

Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा। Updated Thu, 06 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
In protest against the liquor shop
शराब की दुकान के विरोध में - फोटो : अमर उजाला

खटीमा। आबादी के बीच खुलने वाली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का विरोध कर रहीं महिलाएं बुधवार को तहसील पहुंच गईं। उन्होंने धरना देकर किसी भी कीमत पर शराब की दुकान न खोलने देने का एलान किया। बाद में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन दिया गया। प्रधान सोनमती मौर्य की अगुवाई में पहुंची महिलाओं ने शराब की दुकान आबादी के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सोनमती मौर्य, मुन्नालाल गौतम, बीडीसी प्रियंका राणा, जगदेव सिंह राणा, महातम मौर्य, पूर्व प्रधान भुवन सिंह राणा, मधुलिका देवी, विनोद कुमार आदि थे।      

विज्ञापन


भूड़ महोलिया राजीव नगर के ग्रामीणों ने भी एसडीएम शुक्ल को ज्ञापन देकर मेलाघाट रोड पर महर्षि विद्या मंदिर, लायंस पब्लिक स्कूल, आरएलके पब्लिक स्कूल, गायत्री हास्पिटल के पास खुली शराब की दुकान का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकान 500 मीटर क्षेत्रफल में ही है। इस मौके पर सूरज देवी, महेश सक्सेना, संदीप गौतम, तेज सिंह, उमेश गुप्ता, भूपेंद्र पुनेरा, परमजीत, राज कुमार शर्मा, किशन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed