फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In-charge BEO investigated Guldia School and recorded statements

Udham Singh Nagar News: प्रभारी बीईओ ने गुलड़िया स्कूल में की जांच, बयान दर्ज किए

Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
In-charge BEO investigated Guldia School and recorded statements
बाजपुर। प्रभारी बीईओ ने मंगलवार को गांव गुलड़िया प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों से पैर दबवाने के आरोपों की जांच की। उन्होंने बताया कि अभिभावकों और प्रधानाध्यापक के बीच चल रहे मतभेदों को दूर कर दिया गया। प्रधानाध्यापक को अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई जिस पर अभिभावक और ग्रामीण सहमत हो गए। जांच पड़ताल के दौरान प्रधानाध्यापक और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन


बीते शनिवार को गांव गुलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर बच्चों से पैर दबवाने और समुदाय विशेष वर्ग के बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अभिभावकों ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक को स्कूल से हटाने की मांग की थी। मंगलवार को प्रभारी बीईओ सत्येंद्र सिंह यादव टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। इस दौरान अभिभावक और कुछ ग्रामीण भी आ गए।
विज्ञापन

प्रभारी बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने की बात की। जिस पर अभिभावक और ग्रामीण सहमत हो गए। प्रधानाध्यापक और अभिभावकों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान मोहन सिंह दिवाकर, रूकसाना, परवेज, अबदुल, साबिर, अल्फाज, कासिम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed