{"_id":"9c246adc69d0270afc85b3c62f17fbd5","slug":"in-cantor-ddki-fire-half-hour-crash-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में धधकी आग, आधे घंटे तक धड़ाम-धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में धधकी आग, आधे घंटे तक धड़ाम-धड़ाम
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 22 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सिडकुल आ रहे जूते, चप्पल, परफ्यूम, हार्डवेयर से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर में लोड माल में आग लगने से आधे घंटे तक धड़ाम-धड़ाम की आवाजें आती रहीं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से कैंटर में लोड करीब 15 से 20 लाख रुपए से अधिक का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
बिलासपुर निवासी मो. दानिश अपने कैंटर संख्या यूपी-18-सीए-0601 में दिल्ली से सिडकुल के लिए जूते, चप्पल, परफ्यूम, हार्डवेयर समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक का माल लोडकर ला रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह सवा 11 बजे जैसे ही कैंटर रामपुर रोड स्थित आर्क होटल के पास पहुंचा तो उसमें आग लग गई। आग देख चालक मो. दानिश ने कैंटर रोक दिया। जब तक वह नीचे उतरता कैंटर में लोड माल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि कैंटर में लोड परफ्यूम और सेंट के डिब्बों में लगी आग के बाद करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यह देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, सीएफओ एनएस कुंवर, कोतवाल जेसी पाठक, एफएसओ गिरीश चंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के दो वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सीएफओ एनएस कुंवर ने बताया कि चालक दानिश के मुताबिक कैंटर में करीब 15 से 20 लाख रुपये का माल लोड था।
विज्ञापन