फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In all three patients, a heart patient

हर तीन रोगियों में एक हृदय रोगी

Wed, 30 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 30 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर गोष्ठी हुई। जिसमें हृदय रोग, उसके बचाव और जनजागरूकता पर चर्चा की गई। मंगलवार को जिला अस्पताल सभागार में हुई गोष्ठी में एनपीसीडीसीएस के नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि वर्तमान में 1.73 करोड़ लोग हर साल हृदय रोगों से दम तोड़ देते हैं। जिनमें 80 फीसदी मौतें भारत जैसे विकासशील देशों में होती है। हर तीन मरीजों में एक मरीज हृदय रोग से पीड़ित होता है। उन्होंने रुल ऑफ 80 का जिक्र करते हुए बताया कि यदि व्यक्ति की धड़कन 80 प्रति मिनट, एचडीएल कलस्ट्रल 80 एमजी/डीएल, बीपी 80 एमएम ऑफ मरकरी और कमर 80 सेंटीमीटर हो तो उसे हृदय रोग होने की संभावना न्यूनतम रहती है। फिजीशियन डॉ. एमके तिवारी ने हृदय रोग और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में वाद विवाद, पोस्टर प्रतियोगिताएं भी कराई गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एचके जोशी, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके पांडे, सीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती, डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. अनुपम लाल, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. एलएच टोलिया, डॉ. दीपक गर्बियाल, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. यतेंद्र ब्रजवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed