फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   improvement in learning process.

पढ़ाई होगी बेहतर, भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे शिक्षक-छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
improvement in learning process.
गीतिका जोशी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नए सत्र में पढ़ाई को और भी बेहतर बनाने के लिए स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के बाद छात्र और शिक्षकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की तैयारी की जा रही है जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर बन सके। कक्षाओं में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम आयोजित करके अभिभावकों से भी संपर्क साधा जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कूल से जुड़ें।
विज्ञापन

नए सत्र की स्कूलों ने शुरू की तैयारी
आज से स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। उप खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बताया कि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश के लिए प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी। ऑनलाइन कक्षा में वर्चुअल उपस्थिति के कारण शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच होने वाला वह भावनात्मक जुड़ाव नहीं हो पाया था। अब स्कूल खुलने पर इस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों को साथ देना होगा
-कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में लिखने-पढ़ने की क्षमता में कमी देखने को मिली है। इसलिए अभिभावकों को भी साथ देना होगा। अभिभावक अपने बच्चों को घर पर न्यूज पेपर रीडिंग कराएं। लिखना-पढ़ना भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अमीन अंसारी, सहायक अध्यापक गणित
- ऑनलाइन पढ़ाई के बाद जब बच्चे ऑफलाइन क्लास में पहुंचे तो छात्रों में समझ की कमी भी नजर आई। बच्चों के विकास पर भी असर पड़ा है। अब हर चीज पर काम करना होगा। बच्चों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना भी सिखाना होगा।

राकेश खत्री, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, बांसखेड़ा, काशीपुर।
एक अप्रैल से स्कूल खुल रहे हैं। शहर के कई स्कूलों को बच्चों को आकर्षित करने के लिए निजी स्कूलों के समकक्ष बनाया गया है। साथ ही शिक्षकों से कहा गया है कि वह अभिभावकों से मिलें और अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने का प्रयास करें। स्कूल चलो अभियान अभी बोर्ड परीक्षा के चलते शुरू नहीं हो सका है लेकिन जल्द ही मुख्यालय से इस संबंध में आदेश आने की उम्मीद है।
गीतिका जोशी, उप खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर।

राकेश खत्री

राकेश खत्री- फोटो : KASHIPUR

मोहम्मद अमीन अंसारी।

मोहम्मद अमीन अंसारी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed