फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Impressive performance by players in the block-level yoga competition.

Udham Singh Nagar News: ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Impressive performance by players in the block-level yoga competition.
जसपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
जसपुर। विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि ट्रेडिशनल योगासन के अंडर-14 वर्ग में वंदना और जैन अब्दुल्ला, अंडर-17 में बासु और वंशिका व अंडर-19 में अरमीन जहां और फरहान का चयन हुआ। आर्टिस्टिक सिंगल में अंडर-14 वर्ग से अरशद और आफिया, अंडर-17 में बासु व अंडर-19 में अरशद अली और खुशी चयनित हुए। आर्टिस्टिक पेयर में पार्थ-असहद, भूमिका-आफिया, दिशु गुप्ता-कार्तिक, शालिनी-यामिनी, अरशद अली-फरमान और खुशी-आकांक्षा ने जनपद स्तर के लिए जगह बनाई। रिदमिक पेयर योग में देव-साहित्य, भूमिका-आफिया, अंकित-शनि, सृष्टि-हिमांशी, बॉबी-राजभाई व अरमीन-अजरा का चयन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक सुभाष चंद्र, ताबिंदा अली, अनूप सिंह, मोनिका, संजय वर्मा, श्वेता नेगी, दीपा चौहान, दीपक कुमार, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed