{"_id":"bfaaf49d4c1b4abc68f9e8f8373b4b5d","slug":"impressions-of-the-ration-shops-were-closed-7-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में राशन की 7 दुकानें मिली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में राशन की 7 दुकानें मिली बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पूर्ति विभाग ने रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र के सस्ता गल्ले की दुकानों में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान किच्छा क्षेत्र की सात दुकानें बंद मिलीं। टीम ने 6 दुकानों की अनुबंध राशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन
इस बीच सस्ता गल्ला विक्रेताओं में खलबली मची रही। वहीं रुद्रपुर में छापे की खबर लीक हो गई, जिससे सभी 16 दुकानें खुली रहीं।
अमर उजाला ने अपने 15 और 16 नवंबर के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्र की सस्ता गल्ले की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। रुद्रपुर की 16 दुकानें खुली मिलीं। जबकि किच्छा में 7 दुकानें बंद मिली। सुजिंदर कुमार, विजय कुमार, राज नारायण, अशोक नारंग, महेंद्र बजाज और सादिक हुसैन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में कार्रवाई करते हुए इनकी अनुबंध राशि जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन