फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Impressions of compost in 45 stores, 32 samples

खाद की 45 दुकानों में छापे, 32 नमूने लिए

Mon, 23 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कृषि विभाग की टीम ने जिले में खाद और उर्वरक की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने 45 दुकानों में छापा मारकर खाद, उर्वरक और रसायन के 32 नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
रविवार को शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग की दो टीमों ने जिलेभर में घूमकर दुकानों में छापा मारा। मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि एक टीम ने कृषि रक्षा अधिकारी की अगुवाई में खटीमा, सितारगंज, झनकट, नानकमत्ता में दुकानों में छापाकर नमूने एकत्र किए। दूसरी टीम ने उनकी अगुवाई में काशीपुर, बाजपुर, दिनेशपुर और गदरपुर की दुकानों में छापेमारी की।

विज्ञापन

कुल मिलाकर 45 दुकानों में छापे मारे गए। टीम ने दुकानों से 11 रसायन, 3 बीज और 18 खाद के नमूने लिए। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में जांच के बाद नमूने फेल होने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज, उर्वरक और रसायन उपलब्ध हो, इसके लिए यह कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed