फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Important Files Gets fire in Jila Panchayat

Udham Singh Nagar News: जिला पंचायत कार्यालय में आरटीआई और कोर्ट चालान की फाइल राख

Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Important Files Gets fire in Jila Panchayat
रुद्रपुर के जिला पंचायत कार्यालय में जली फाइलों को पानी से बुझाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला पंचायत कार्यालय के लेखा कक्ष में शार्ट सर्किट से पंखे में आग लग गई। इसके चलते लेखा कक्ष में रखे चेस्ट बॉक्स के ऊपर रखीं सूचना के अधिकार,कोर्ट चालान की फाइल सहित एलआईसी से जुड़ीं फाइल भी जलकर खाक हो गई।
जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लेखा कक्ष में शुक्रवार करीब नौ बजे आग लगी। 10 बजे जब कर्मचारियों ने जब सुबह लेखा कक्ष का कमरा खोलकर देखा तब तक दीवार में लगा पंखा व कुछ फाइल जलकर राख हो चुकी थीं। आनन फानन में कर्मचारियों ने कार्यालय के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर पानी से आग में काबू पाया। इस दौरान कई फाइल जल चुकी थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि लेखा कक्ष में चेस्ट बॉक्स के ऊपर कर्मचारियों के लिए पंखा लगाया गया था। पंखे में शार्ट सर्किट होने के चलते वह जल गया, इसके चलते चेस्ट बॉक्स के ऊपर रखीं सूचना के अधिकार, कोर्ट के चालान, एलआईसी सहित 10 से 12 फाइल जली हैं। बताया कि ज्यादा भीषण आग नहीं होने के चलते कर्मचारियों ने ही आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की लिखित सूचना सिडकुल चौकी में दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed