फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ... Immersion of the obstacle with the announcement of you coming early next year

...अगले बरस तू जल्दी आना के उद्घोष संग विघ्नहर्ता का विसर्जन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
... Immersion of the obstacle with the announcement of you coming early next year
नानकमत्ता में श्री गणेश जी की मूर्ति विसर्जन से पहले शोभा यात्रा निकालते गणभक्त। संवाद - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर/शांतिपुरी। तराई में गणेश उत्सव के चार दिन पूरे होने के बाद मूर्ति विसर्जन भी शुरू कर दिया गया है। कई स्थानों पर गुलाल व रंग उड़ाते हुए भक्तों ने भगवान गणेश को विदाई दी। वहीं गूलरभोज स्थित डैम में मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी की ओर से भगवान गणेश को विदाई दी गई। सिडकुल के उद्यमी संगीत के बीच भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर गूलरभोज डैम पहुंचे। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अरुण टौंग, अजय तिवारी, संजय सिंघल, दीपक बावड़े, राजेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शांतिपुरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया।
रविवार को गाजे-बाजे के साथ अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गईं। इसके बाद गूलरभोज डैम में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति का विसर्जन किया गया। ग्राम स्वतंत्रता सेनानी जवाहरनगर स्थित गोलगेट के पास शिव मंदिर पर चार दिन पहले भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई थी। वहां उमेश, राकेश, संगीता, मीना, शकुंतला, सुमन, सुनीता, उर्मिला, राधा, माया आदि थीं। इसके अलावा दिनेशपुर, गदरपुर, पंतनगर, गूलरभोज आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन
नानकमत्ता। रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति के उद्घोष के बीच नगर में शोभायात्रा निकालकर विघ्नहर्ता श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
31 अगस्त से प्रारंभ चार दिवसीय गणेश उत्सव संपन्न हुआ। रविवार को दहला मार्ग से प्रारंभ पंडित शास्त्री जगप्रवेश बत्स की ओर से पूजा अर्चना के बाद ढोल व विघ्नहर्ता श्री गणेश के जयकारों के बीच शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा नानकसागर जलाशय के कटी पुलिया पर पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के बीच गणपति भगवान का मूर्ति को जल में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व रात्रि में आयोजित भव्य जागरण में महताब जागरण पार्टी के कलाकारों अंजू शर्मा, मेहताब राणा, रमेश द्वारा अपने भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
चार दिनों तक सुबह-शाम महिला श्रद्धालु ज्ञान देवी, मंजू देवी, सरोज वाला, नीरू अग्रवाल, रेखा गंगवार, शिवानी, चंपा देवी द्वारा भजन कीर्तन से नगर में भक्ति का माहौल था। शोभायात्रा में दिनेश रस्तोगी, सुशील रस्तोगी, प्रमोद गर्ग, राजन चौहान, सुनील सागर, प्रकाश कश्यप, काशीराम सागर, गुरबख्श सिंह काका, आयुष सक्सेना, बॉबी सागर, देव कुमार आदि व्यवस्था में लगे थे। शोभायात्रा एवं विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा आसमां
खटीमा। रामलीला मैदान में 31 अगस्त को स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का रविवार को ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ बनबसा में शारदा नदी में विसर्जन किया गया। सोमवार को रामलीला ग्राउंड में भंडारा होगा। सर्राफा एसोसिएशन की देखरेख में रामलीला मैदान में महाराष्ट्र से मंगाई गई मूर्ति स्थापित की गई थी।

लगातार पांच दिनों तक जागरण व भजन संध्या चले। रविवार को सर्राफा एसोसिएशन एवं गणेश मित्र मंडल महाराष्ट्र की ओर से गणपति महाराज की मूर्ति के साथ भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित वर्मा, सभासद नीरज रस्तोगी, सुधीर वर्मा, अनुराग वर्मा, कपिल रस्तोगी, अरविंद शिंदे, गणेश पाटिल, अजीत पंवार, सुशील रस्तोगी, पल रस्तोगी, बबलू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।

खटीमा में गणपति की शोभा यात्रा में झूमते गण भक्त। संवाद

खटीमा में गणपति की शोभा यात्रा में झूमते गण भक्त। संवाद- फोटो : KHATIMA

शांतिपुरी में भगवान गणेश जी की मूर्ति के साथ श्रद्धालु।

शांतिपुरी में भगवान गणेश जी की मूर्ति के साथ श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed