{"_id":"5702bb674f1c1bd65ec810cd","slug":"illegle-mining-is-taking-place-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टों की आड़ से नदी से हो रहा था अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टों की आड़ से नदी से हो रहा था अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : Amar Ujala
खान विभाग ने अवैध खनन की शिकायत पर शांतिपुरी में स्वीकृत पट्टा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 6 पट्टा धारकों के वहां 1671 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा गया। जिन पर विभाग ने 44 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
सोमवार को खान उप निदेशक राजपाल लेघा ने शांतिपुरी के खमिया नंबर 3, सिसैया, खमिया-4 और कोटखर्रा क्षेत्र में स्वीकृत खनन पट्टों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अवैध खनन में लिप्त बुग्गियां और मजदूर भाग खड़े हुए। छापेमार कार्रवाई के दौरान पकड़ में आया कि खनन माफिया नदियों और आरक्षित खनन क्षेत्रों में धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। खनन माफिया खनन करते हुए नदी पार शक्तिफार्म के जंगलों तक पहुंच गए थे। सभी खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर पाया गया।
विज्ञापन
खनन विभाग की जांच में योगेश तिवारी के पट्टे में 228 घनमीटर अवैध खनन पाया गया, जिस पर विभागीय टीम ने 6.43 लाख, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टे में 280 घनमीटर पर 7.44 लाख, चंदन सिंह 120 घनमीटर पर 4.33 लाख, इंदर मेहता के खनन पट्टे पर 158 घनमीटर पर 5.07 लाख का जुर्माना लगाया।
अजयपाल यादव के खनन पट्टे में 158 घनमीटर पर 4.04 लाख और लक्ष्मी देवी के पट्टें पर 780 घनमीटर अवैध खनन पाया गया। जिस पर 17.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।