फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   illegal mining in jaspur

खनन माफिया ने 1400 घन मीटर की आड़ में कर दिया 6000 घन मीटर खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
illegal mining in jaspur
जसपुर। एक खनन माफिया ने 1400 घन मीटर की आड़ में अनुमति का हवाला देकर करीब पांच से छह हजार घन मीटर अवैध खनन कर लिया। आरोप है कि खनन माफिया ने अनुमति वाले स्थान की आड़ में अन्य स्थल से भी मिट्टी उठा ली। शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी नसीम अहमद ने डीएम रंजना राजगुरू को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि गांव में रहने वाला एक व्यक्ति गांव के लोगों से मिट्टी खरीदकर उसे ऊंचे दामों में बेचता है। उसने बाबू नामक एक युवक के गांव स्थित फीका नदी के पास खेत नंबर 404 से 1400 घन मीटर मिट्टी उठाने की अनुमति डीएम कार्यालय से प्राप्त की थी। आरोप है कि इसकी आड़ में उसने लगभग पांच से छह हजार घन मीटर अवैध खनन कर लिया। साथ ही अनुमति वाले स्थान की आड़ में अन्य स्थल से भी खनन कर लिया। उक्त व्यक्ति फीका नदी व अन्य स्थानों से बिना अनुमति मिट्टी का अवैध खनन करता है। डीएम के निर्देश पर उपनिदेशक खनन, दिनेश कुमार ने खनन मोहर्रिर को जांच के लिए भेजा। बुधवार को खनन मोहर्रिर ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed