{"_id":"658fde9de3968c7a120991e9","slug":"illegal-arms-factory-busted-in-gadarpur-uttarakhand-news-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गदरपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, पुलिस के हाथ आया एक आरोपी, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गदरपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, पुलिस के हाथ आया एक आरोपी, दो की तलाश जारी
Sat, 30 Dec 2023 08:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Dec 2023 08:46 PM IST
सार
उत्तराखंड के गदरपुर के जंगल अवैध असलहों को बनाने की फैक्टरियों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। पुलिस ने गदरपुर के आर्यनगर के पास जंगल में असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने आर्यनगर के पास जंगल में असलहा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में असलहे और उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि 29 दिसंबर को मुखबीर की सूचना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने ग्राम आर्यनगर में खेत के किनारे जंगल के पास पाखड के पेड़ों के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त मेहर सिह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा, जनपद ऊधम सिह नगर को पकड़ लिया। इसके पास से अवैध रूप निर्मित भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किए गये। मौके से पकडा गया अभियुक्त मेहर सिह शातिर किस्म का अपराधी है जिसकी अच्छी खासी आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
अभियुक्त ने बताया कि वह,उसका पुत्र महेन्द्र और उसकी बुआ का लड़का दर्शन सिंह के साथ मिलकर अवैध अस्लाह बनाने का काम करता है। दर्शन सिंह इन अस्लाहो को बनाने में इसका पार्टनर है। इसका लड़का महेन्द्र सिह अवैध तंमचो/देशी बन्दूकों को बनाकर ग्राहकों को बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह असलाह बनाकर रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों में 5-5 हजार रुपये प्रति तमंचे से हिसाब से बेचते है। महेन्द्र सिंह व दर्शन सिंह के बारे मे पूछने पर यह नही बता सका कि इस समय वह कहां है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली, इस वजह से शुरू हुआ था विवाद, लोगों में दहशत
अभियुक्त से 04 तंमचे 315 बोर, 04 तंमचे 12 बोर, 01 देशी रिवाल्वर .32 बोर ,02 देशी बन्दूक 12 बोर, 08 कारतूस 315 बोर, 04 अदद 12 बोर के जिन्दा कारतूस, नाल लोहा 15 बोर – 07, (2) लोहे का गुटका, (3) लोहा आरी-01, (4) लोहे डाई की जो लकडी के फ्रेम में कसी है-01, (5) लोहे का प्लास-02, (6) पेचकस-02, (7)लोहे की छैनी-03, (8) लोहे का हथौडा-02, (9) लोहे की सुमी-01, (10)गोल रेती -01, (11) चौडी रेती-01, (12) सडांसी-02, (13) चाकू-01, (14)ब्रुश-01, (15) लोहे की फुकनी-02, (16) लोहे की पत्ती (छोटी-बडी)-17, (17) तीन छापे लोहे की, (18) एक लकडी की चाप, (19)ट्रीगर-03, (20)रिपिट -03, (21)ड्रील राँड-03, (22) रिंच 01, (23) ड्रील मशीन हाथ वाली-01 बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन