फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IIM donated 35 lakh books to needy institutions

आईआईएम ने जरुरतमंद संस्थानों को दान की 35 लाख की पुस्तकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
IIM donated 35 lakh books to needy institutions
एक संस्थान को पुस्तक व सर्टिफिकेट देते निदेशक आईआईएम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आईआईएम की ओर से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। संस्थान की ओर से 35 लाख रुपये मूल्य की पुस्तकों का दान उत्तराखंड के जरूरतमंद प्रबंध संस्थानों को उनके विकास में सहयोग करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएम के निदेशक प्रो. कुलभूषण बलूनी ने किया। उन्होंने कहा काशीपुर आईआईएम हमेशा उत्तराखंड सहित पूरे देश की सेवा के लिए समर्पित है। डीन अकादमिक प्रो. माला श्रीवास्तव ने कहा कि आईआईएम काशीपुर आसपास के प्रबंध संस्थानों के पुस्तकालय को बड़े रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में पुस्तकों को शस्त्र रूप में उपयोग में लाया जाता है। पुस्तकों का अध्ययन बेहद आवश्यक है। वहीं केंद्र अध्यक्ष प्रो. कुणाल ने बताया कि इस डिजिटल युग में भी किताबों को कमजोर नहीं कहा जा सकता। डिजिटल ने सिर्फ उसका प्रारूप बदला है, किताबों का महत्व वही है।
विज्ञापन

पुस्तक अभियान से लाभान्वित होने वाले संस्थान पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी काशीपुर, एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लॉ कॉलेज काशीपुर, आईएमईसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी रुद्रपुर शामिल हैं। इस मौके पर लाइब्रेरियन डॉ. आसिफ खान ने संस्थानों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed