फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IG Rautela have taken Summary meeting

दावे बहुत लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
IG Rautela have taken Summary meeting
रुद्रपुर पुलिस लाइन में बैठक के दौरान आरआई को तलब करते आईजी। - फोटो : RUDRAPUR
जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर आईजी अजय रौतेला बेहद खफा नजर आए। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस काम करने के तमाम दावे कर रही हैं लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा है। अवैध नशा और खनन का कारोबार जिले में चरम पर है। अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो उन्हें मजबूरन कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को आईजी (कुमाऊं) अजय रौतेला ने पुलिस लाइन में सर्किल वार दो पालियों में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अपराध रोकने, संदिग्धों का सत्यापन करने, कच्ची शराब, स्मैक, अफीम, डोडा व खनन पर कार्रवाई करने की बात तो कह रही है लेकिन काम कहीं नजर नहीं आ रहा है। बढ़ते अपराध को चुनौती बताते हुए कहा कि अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मी पहले से तैयार रहें। उन्होंने पुलिस लाइन के आरआई को तलब कर पूछा कि थाना, चौकियों पर समय-समय पर असलहों को बदला जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

जंग लग चुके असलहों को वापस पुलिस लाइन मंगाकर नए असलहे दिए जाएं। कहा कि कई बार बदमाशों से आमना-सामना होने पर असलहों से गोली ही नहीं चलती है। सभी अपने असलहों को समय-समय पर परख लें। दिनभर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को हर हाल में मेस में खाना मिलना चाहिए। कहा कि बाजपुर क्षेत्र में खनन की शिकायत उन्हें मिल रही हैं। अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस की अलग टीम गठित की जाएं। काशीपुर और जसपुर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस कर्मी अलर्ट रहें। देर रात तक संदिग्ध स्थानों पर गश्त की जाए। बैठक में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, राजेश भट्ट, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार, दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल एनएन पंत, संजय पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठीचार्ज की जांच करेंगे काशीपुर के एएसपी
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल पर हुए लाठीचार्ज का मामला अभी तक थमा नहीं है। बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे आईजी कुमाऊं अजय रौतेला का कांग्रेसियों ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। वहां पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव नंदलाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडे, हिमांशु गावा, दिनेश पंत, संजय जुनेजा, सौरभ चिलाना, सुशील गावा, तरविंदर सिंह आदि थे।
बाजपुर में फायरिंग और मारपीट प्रकरण के जांच के आदेश
रुद्रपुर। बाजपुर में आठ दिन पहले हुई फायरिंग और मारपीट मामले में भी आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनी आईपीएस की ओर से लगाए आरोपों की जांच एसपी क्राइम प्रमोद कुमार और पीड़ित पक्ष की महिलाओं की ओर से लगे आरोपों की जांच कुंडा एसओ विनोद फर्त्याल करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

देवभूमि व्यापार मंडल चलाएगा अभियान
रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल ने कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए पुलिस के साथ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। वहां पर देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा, नरेंद्र अरोरा, वेद ठुकराल, हरविंदर सिन्हा, विकास शर्मा, महेंद्र गोयल, प्रदीप पुजारा, दुर्गेश गुप्ता, जगरूप सिंह गोल्डी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed